संत कबीरनगर:-( समीप श्रीवास्तव)
  हिन्द न्यूज़ टाइम्स
 थाना कोतवाली अंतर्गत नेशनल हाईवे 28 पर आज सायं काल दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें दो पहिया  वाहन को पीछे से आ रही कंटेनर ने अपने चपेट में ले लिया और दुपहिया वाहन पर सवार दोनों व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे के कांटे चौराहे के पास दो लोग दुपहिया वाहन से खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहे थे और अभी वह कांटे पहुंचे थे की पीछे से आ रही कंटेनर ट्रक में ठोकर मार दी जिसमें दोनों युवक युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई मृतकों में एक का नाम भरत उपाध्याय पुत्र गंगाराम उपाध्याय निवासी ग्राम सतना पोस्ट कसैला थाना  मुंडेरवा बस्ती इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी जबकि दूसरे मृतक का नाम समाचार लिखे जाने तक ज्ञात ना हो सका था l
 कांटे पुलिस चौकी इंचार्ज द्वारा दोनों शवो  को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया l
Share To:

Post A Comment: