अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में अंजाम दिए गए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान की स्पेशल कुद्स फोर्स के चीफ जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गई है। इस हमले में ईरान समर्थित मिलिशिया पॉप्युलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज PMF) के डेप्युटी कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस की भी मौत हुई है। PMF के अफसरों ने भी कहा कि इस हवाई हमले को अमेरिका ने अंजाम दिया है। आपको बता दें कि बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि अल-मुहंदिस बगदाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जनरल सुलेमानी को रिसीव करने के लिए आया हुआ था।
Share To:

Post A Comment: