लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह लोक भवन में टीम-11 के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कम्युनिटी किचन से ज़रूरतमंदों में और आश्रय गृह के निराश्रितों में पहले की तरह ही सभी को भोजन मिलता रहे। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि प्रदेश में न तो कोई भूखा रहे न भूखा सोए। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारीयों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी को राशन दिया जाए। भले किसी के पास राशन कार्ड हो या फिर ना हो, आधार कार्ड हो या फिर ना हो। राशन मांगने वाला व्यक्ति शहर का रहने वाला हो या फिर गांव का, अगर वह ज़रूरतमंद है तो उसे आनाज जरूर दिया जाए। इसके अतिरिक्त सीएम ने घुमंतू लोगों कोभी भोजन और राशन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Post A Comment: