👉दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पवन की पुनर्विचार याचिका खारिज की, पवन को सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग नहीं माना.

👉दिल्ली - निर्भया के दोषियों की फांसी टली, पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों की फांसी अगले आदेश तक टाली, दूसरी बार दोषियों की फांसी टली, 1 फरवरी 6 बजे होनी थी फांसी, निर्भया के दोषियों को कल फांसी नहीं होगी, डेथ वारंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित.

👉दिल्ली - दिल्ली बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, सरकार बनी तो 2 रुपए किलो आटा, गरीबों के 2 रुपए प्रति किलो आटा, फ्री बिजली,पानी सुविधा मिलती रहेगी, कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए एलानगरीब लड़कियों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी, स्कूल जाने वाली 9वीं की छात्रा को साइकिल.

👉लखनऊ - बस्ती के हर्रैया में पॉलिटेक्निक बनेगा, राजकीय पॉलिटेक्निक के लिए धनराशि, 20.78 करोड़ रुपए को स्वीकृति मिली, हरदोई के गोपामऊ में पॉलिटेक्निक निर्माण, 20 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति मिली
मऊ के घोसी में राजकीय पॉलिटेक्निक, निर्माण के लिए 17.55 करोड़ राशि स्वीकृत, जीएसटी राशि को भी CM  स्वीकृति मिली, कन्नौज के तालग्राम में पॉलिटेक्निक बनेगा, 18.24 करोड़ और GST राशि को स्वीकृति
बहराइच के महसी में पॉलिटेक्निक बनेगा, 18.21 करोड़ और जीएसटी राशि को स्वीकृति, आजमगढ़ के फूलपुर पवई में पॉलिटेक्निक, 18.59 करोड़ और GST राशि को मंजूरी.

👉लखनऊ - डिफेंस एक्सपो की तैयारियों का जायजा, मुख्यमंत्री ने तैयारियों का निरीक्षण किया, डिफेंस एक्सपो स्थल से पहुंचे टेंट सिटी, डीलक्स,सुपर डीलक्स टेंटो का निरीक्षण, 7 स्टार सुविधाओं से लैस है टेंट सिटी
टेंट की संख्या बढ़ाने के CM ने निर्देश दिए, समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश.

👉रायबरेली - अतिक्रमण को लेकर DM शुभ्रा सक्सेना नें अफसरों को निर्देश दिया, कल शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, सिटी मजिस्ट्रेट युवराज सिंह रहेंगे मौजूद, CO व EO  नगर पालिका साथ मौजूद रहेंगे.

👉बस्ती - 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, स्वाट टीम,RPF,सर्विलांस टीम ने पकड़ा, 6 लाख कैश,फॉर्च्यूनर गाड़ी,लैपटॉप बरामद, शमशेर के खाते से ट्रांसफर हुए 5 करोड़ रुपए, 3 हजार लोग टिकट बुकिंग के लोग जुड़े हैं, शमशेर ने खरीद रखी है सैड़कों बीघा जमीन.

👉लखीमपुर - पुष्टाहार विभाग में वसूली का खेल जारी, कार्यकत्रियों से वसूली का वीडियो वायरल,  लाभार्थियों की फीडिंग के नाम पर वसूली की जा रही, धौरहरा सीडीपीओ कार्यालय में वसूली.

👉अलीगढ़ - 52 वर्षीय कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सासनी से अलीगढ़ जिला जेल आया था कैदी, सिविल लाइन थाना इलाके का मामला.

👉रामपुर - पुलिस ने डबल मर्डर का किया खुलासा, 2 भाईयों और 2 चाचा ने मिलकर की हत्या, बहन के प्रेमी उसके दोस्त की हत्या की थी, 27 जनवरी को कुएं में मिले थे 2 शव, पटवाई पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार.

👉मुरादाबाद - CAA,NRC के विरोध में तीसरे दिन धरना जारी, जुमे की नामज के बाद लोगों की संख्या बढ़ी, ईदगाह मैदान जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका, पुलिस ने रास्ते में ही रोक कर वापस किया, गलशहीद के ईदगाह मैदान में चल रहा धरना.

👉गाजीपुर - लेखपाल का शव मिलने का मामला, पीड़ित परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, परिजन शव लेकर पहुंचे चकबंदी कार्यालय, पुलिस को मिले सुसाइड नोट को बताया फर्जी, परिजन अधिकारियों को बुलाने की कर रहे मांग, कल कार्यालय में मिला था लेखपाल का शव.

👉चित्रकूट - दादा ने भतीजी की गोली मारकर की हत्या, अवैध संबंध के शक में घटना को दिया अंजाम, आला कत्ल समेत आरोपी दादा ने किया सरेंडर,  युवती की 12 फरवरी को होनी थी शादी, पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव की घटना.

👉मऊ - नूरानी तेल के कारखाने में आग बुझाई गई, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, घर में बनाया जा रहा था नूरानी तेल, घर में नहीं थे आग बुझाने के यंत्र, शहर कोतवाली के कैलाशपुरी की घटना.

👉हमीरपुर - महिला का झाड़ियों में शव मिलने से हड़कंप, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला, महिला की अभी तक नहीं हो पाई शिनाख्त, बिवांर थाना क्षेत्र के रतौली गांव का मामला.

👉आजमगढ़ - कमिश्नर कनक त्रिपाठी की जांच में बड़ा खुलासा, शासन से कमिश्नर ने बीएसए देवेंद्र पांडेय के निलम्बन की संस्तुति की, एडेड जूनियर हाईस्कूलों में 20 प्रिंसिपलों की नियुक्ति में गड़बड़झाला, 65 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में भी खेल, सभी नियुक्ति निरस्त, सतर्कता जांच की संस्तुति की, कमिश्नर की कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप, कई भ्रष्टाचारियों पर कमिश्नर कर चुके कार्रवाई.

👉इटावा - सर्राफा व्यापारी को गोली लगने का मामला, गोली से घायल होने का किया खुलासा, अपने ड्राइवर से खुद चलवाई थी गोली, दूसरे पक्ष को फसाने के लिए रची साजिश, व्यापारी केतन सोनी समेत 3 लोग अरेस्ट, 2 हथियार,2 कारसूत समेत कार बरामद, बकेवर क्षेत्र के एनएच-2 हाईवे का मामला.

👉सीतापुर - प्रेमी के साथ लापता लड़की को किया बरामद, परिजनों ने लड़की उसके प्रेमी को जमकर पीटा, प्रेमी के साथ मिलने पर परिजनों ने पीटा, सरेआम परिजनों ने बेहरमी से की पिटाई, पुलिस ने प्रेमी,प्रेमिका को हिरासत में लिया, महमूदाबाद क्षेत्र के सिधौली का मामला.

👉अलीगढ़ - 52 वर्षीय कैदी की संदिग्ध हालत में मौत,  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सासनी से अलीगढ़ जिला जेल आया था कैदी, सिविल लाइन थाना इलाके का मामला.

👉गोरखपुर - एक सप्ताह पूर्व हत्या का किया खुलासा, छोटे भाई ने की थी बड़े भाई की हत्या, भाभी से अवैध संबंधों को लेकर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को किया अरेस्ट, सहजनवां क्षेत्र के लोनिया गांव का मामला.

👉वाराणसी - वाराणसी में नगर निगम की अच्छी पहल,  गरीब,जरूरतमंदों की मदद की जाएगी, नगर निगम कार्यालय में लगाया बॉक्स, घर में पड़े पुराने जूते-चप्पल करा रहे जमा, नगर निगम में लोग करवा रहे हैं जमा.

👉शामली - पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला, महिला समेत 5 लोगों की मौत, विस्फोट से मकान धराशायी, विस्फोट के बाद से एक बच्चा लापता.

👉हरदोई - पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 8 देशी शराब की दुकानें निरस्त की गई, दुकानें निरस्त कर काली सूची में डाला गया, निरीक्षण में दुकानों में मिली थीं अनियमितताएं, 3 करोड़ रुपए की संपत्ति हो चुकी है जब्त,
आबकारी अधिकारी ने किया था निरीक्षण.

👉जालौन - सभासद पर बच्चे से कुकर्म करने का आरोप, पीड़ित बच्चे के पिता ने पुलिस को दी तहरीर, जालौन कोतवाली के मोहल्ला खंडेराव का मामला.

👉गोंडा - किशोरी के फांसी लगाने का मामला, पुलिस ने परिजनों से ली छेड़छाड़ की तहरीर, तहरीर में छेड़छाड़ के चलते फांसी लगाने का जिक्र, केस के सदमे की बात को पुलिस ने झुठलाया, साल भर पहले किशोरी की बहन से हुई छेड़छाड़, कर्नलगंज कोतवाली के कपूरपुर का मामला.

👉गाजियाबाद - संदिग्ध हालत में घायल अवस्था में मिला महिला का शव, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, ससुरारियों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, भोजपुर थाना इलाके का मामला.

👉बाराबंकी - सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने हैदरगढ़ मार्ग किया जाम, आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग, पुलिस के समझाने पर खुला जाम, करीब एक घंटे बाधित रहा आवागमन, रामसनेहीघाट इलाके का मामला.

👉नोएडा - प्राधिकरण की 198वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, CEO रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बैठक, चेयरमैन आलोक टंडन बोर्ड भी रहे मौजूद, सफाई जमादार पदनाम में परिवर्तन प्रस्ताव पास, स्टार्टअप हब विकसित करने का प्रस्ताव पास, आउटडोर संशोधित विज्ञापन नीति प्रस्ताव पास, एस्क्रो खाता खोने जाने का प्रस्ताव पास हुआ, लैंड बैंक के लिए भूमि नियोजन प्रस्ताव पास, सीपीएफ धनराशि विनियोजन प्रस्ताव भी पास, एलईडी स्ट्रीट लाइट के संबंध में प्रस्ताव पास, पेट डॉग्स को लेकर बना प्रस्ताव पास हुआ.

👉सोनभद्र - जंगल में व्यक्ति का अधजला शव मिला, डीएल के आधार पर शव की हो रही पहचान, शव के पास से कीटनाशक,मोबाइल बरामद, राबर्ट्सगंज के बैजूबाबा के पास की घटना.

👉गाजीपुर - कल लेखपाल का शव मिलने का मामला, नाराज परिजन शव ले जाने को तैयार, चकबंदी कार्यालय शव लेकर पहुंचे थे, पीड़ित परिजनों ने जांच की मांग की, कल कार्यालय में लेखपाल का मिला था शव
मृतक परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
Share To:

Post A Comment: