नई दिल्ली: निर्भया केस के चारों दोषियों को 1 फरवरी को होने वाली फांसी पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने अगले ऑर्डर पर रोक लगा दी है। इससे पहले आज ही निर्भया के कातिलों के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने इस मामले पर कहा था है कि विनय ने राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर दी है। दोषियों के वकील ने इस मामले पर कहा था कि विनय की दया याचिका अभी विचाराधीन है इसलिए डेथ वारंट पर रोक लगनी चाहिए। जवाब में सरकारी वकील का कहना था कि बाकी तीन दोषियों को फांसी दी जा सकती है।
फांसी पर फिलहाल रोक के ऑर्डर पर निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों के वकील एपी सिंह ने मुझे चुनौती देते हुए कहा है कि दोषियों को कभी भी फांसी नहीं दी जाएगी।


Post A Comment: