सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती : जर्जर पुल पर हो रहा हादसों का इंतजार, सुध लेना वाला कोई नही
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गाँव में पुल खतरनाक हालत में हैं। यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन इस पर अधिकारी सुध नहीं ले रहे। पुल करीब एक साल से खराब हालत में हैं और यहां सुधार की सख्त जरूरत है। रेलिंग भी टूटी है, तो छज्जे गिर रहे हैं। पुल की सड़क जवाब दे रही है| हादसे को न्योता दे रहे हैं। सबकुछ आंखों के सामने होने के बावजूद भी मरम्मत तक नहीं की जा रही। पुल से लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है। बावजूद विभागीय अधिकारियों को हादसे का इंतजार है। इतना ही नहीं इस पुल के उपर से हर रोज सैकड़ो की संख्या में पैदल यात्री भी आवागमन करते हैं।
ये गाँव (करमडाडे) का पुल है जो करीब एक साल से टूटा हुआ है लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं है जो 10,12 गाँव के लोगों का आने जाने का मार्ग है| बच्चे इसी रोड से जान जोखिम में डाल कर पढ़ने जाते है| अगर किसी का अचानक तबियत खराब हो जाये तो आने जाने का मार्ग यही है अगर किसी को इस रोड पर कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन होगा ।


Post A Comment: