सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती: जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शतप्रतिशत राजस्व प्राप्ति के लिए आबकारी, परिवहन, वन, खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने कहा कि इसी आधार पर अधिकारियों के कार्यो का मूल्याकंन किया जायेंगा। समीक्षा में उन्होने पाया कि आबकारी विभाग ने वार्षिक लक्ष्य का 82 प्रतिशत, परिवहन में 88 प्रतिशत, वन विभाग में 08 प्रतिशत तथा खनन में 38 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति किया है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अवैध शराब के विरूद्ध पुलिस विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाये। साथ ही मिथाइल, एल्कोहल एवं बीयर की निकासी की नियमित जाॅच करें। नकली हेलोग्राम की भी चेकिंग करते रहे। जिले में अवैध शराब निकासी के 25 स्थल चिन्हित है। अवैध शराब के पंजीकृत अभियोगों पर आरोप पत्र दाखिल कराकर प्रभावी कार्यवाही करावें।
उन्होने कहा कि प्रदेश के बाहर से अवैध शराब की तस्करी की सम्भावना रहती है। इस लिए आबकारी विभाग की दो टीमें मुख्य मार्गो पर निरन्तर चेकिंग करती रहे। दुकानों पर ओबर रेटिंग की नियमित चेकिंग करने का भी निर्देश दिया गया है। बस्ती में देशी मदिरा की 187, विदेशी मदिरा की 64, बीयर की 68, 03 माड्ल शाप तथा 02 बार है। जनपद की दो चीनी मिलों रूधौली एवं वाल्टरगंज में शीरा संचित है।
परिवहन विभाग की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ओबर लोडिंग के साथ-साथ डग्गामार वाहनों की नियमित जाॅच करें। परिवहन विभाग द्वारा ओबर लोडिंग रोकने के लिए कुल 31 वाहनों का चालान किया गया तथा रू0 9.52 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही रू0 2.55 लाख कर की वसूली की गयी। अनाधिकृत संचालन में बिना परमिट के 03 वाहनों का चालान किया गया। निजी कारों का टैक्सी के रूप में संचालन


Post A Comment: