आज़मगढ़ - वाराणसी मार्ग पर बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप बदमाशों ने बैंक से 2 लाख रुपए ले कर घर जा रहे अधेड से असलहे के बल पर छीन लिया औए फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अच्छे लाल पुत्र सीता राम निवासी बुढऊ बाबा देवगांव लालगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 2 लाख रुपये निकाल कर एक ऑटो रिजर्व कर घर आ रहे थे घर के पास जैसे ही आटो पहुचा पीछा कर रहे एक बाइक सवार 3 बदमाशों ने अच्छे लाल से पैसे छीन लिए इस बीच स्थानीय लोगो ने ईट पत्थर भी चलाये लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

Share To:

Post A Comment: