सोमनाथ सोनकर
बस्ती
गोरखपुर , गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को 300 से अधिक की संख्या में मृत चमगादड़ पाए गए थे। इस दौरान कुछ चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया था। वहीं बाकि के जमीन पर पड़े चमगादड़ों को कुत्ते उठा ले जा रहे हैं। वहीं अभी तक इतनी संख्या में चमगादड़ों की मौत का कारण नहीं पता चला है।
बता दें कि जिले के बेलघाट गांव में सोमवार को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बाग में 300 से अधिक की संख्या में मृत चमगादड़ मिलने से इलाके में दहशत फैल गई थी। इतनी संख्या में चमगादड़ों की मौत रहस्य बनी हुई है। इसका कारण पानी की कमी बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चमगादड़ों की मौत का कारण पूर्ण रूप से स्पष्ट होगा।
मृत चमगादड़ मिलने पर ग्रामीणों का कहना है कि बेलघाट कस्बे में या बेलघाट के इर्दगिर्द कभी भी चमगादड़ों को झुंड में उड़ता हुआ नहीं देखा गया। वहीं क्षेत्राधिकारी खजनी देवेंद्र कुमार के मुताबिक चमगादड़ों के मौत का कारण पानी की कमी है। क्योंकि इस बाग के आसपास लगभग 200 मीटर की दूरी तक कोई भी ऐसा तालाब नहीं है जिसमें पानी हो। एक तालाब है भी तो वह अभी सूखा पड़ा है।


Post A Comment: