नई दिल्ली: अफगानिस्तान के गजनी प्रांत (Ghazni Province) में सोमवार को हुई विमान दुर्घटना को लेकर ईरानी मीडिया ने एक बड़ा दावा किया है. ईरानी मीडिया ने दावा करते हुए कहा है कि विमान दुर्घटना में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का योजना बनाने वाले अमेरिकी खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी माइकल डी एंड्रिया की मृत्यु हो गई है.
ईरानी मीडिया ने एक रशियन सूत्र के हवाले से बताया है कि विमान दुर्घटना में ईराक, ईरान और अफगानिस्तान में अमेरिकी इंटैलिजेंस का चीफ मारा गया है. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जिससे यह पता चल सके कि जासूसी विमान को दुश्मन हमले में मार गिराया गया.
Share To:

Post A Comment: