बस्ती: लॉकडाउन के चलते आवारा जानवरों के खाने की समस्या बढ़ती जा रही है. शहरी क्षेत्र के आवारा जानवर कुत्ते, गाय, सांड, सबसे ज्यादा परेशानी की हालत में हैं. लेकिन लावारिस जानवरों की भुखमरी का संकट अब खत्म हो गया है. नगर पालिका प्रशासन की पहल पर बेसहारा जानवरों के लिए चारा और खान-पान की व्यवस्था का काम शुरू किया गया है. दरअसल लॉकडाउन के कारण शहर में लावारिस जानवरों को खाने-पीने के लाले पड़ गए हैं, बेसहारा पशुओं के सामने भूखो मरने को नौबत आ गई थी. वहीं नगर पालिका बस्ती ने बेसहारा जानवरो के भोजन के लिए फ़ूड पॉइंट बनाया है.
बस्ती: कोरोना के कर्मवीरो को फूलों वाली थैंक्यू
इस बाबत ईओ नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लंबे लॉक डाउन की वजह से बेसहारा जानवरों के खाने पीने की समस्या आ गयी थी. जिसके बाद नगर पालिका ने लगभग 10 पॉइंट बनाये हैं जहां पानी की व्यवस्था साथ ही चारे का भी प्रबन्ध किया गया हैं. इसके साथ ही लगभग 8 जगहों पर बन्दरो के लिए लाई, चना, गुड़ का इंतजाम किया गया है. वहीं लगभग 5 जगह पक्षियों के लिए पानी और दाना की व्यवस्था की गई है.
ईओ ने बताया कि कुत्तों के लिए भी भोजन और बिस्किट का इंतजाम किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिस तरह निराश्रित लोगों को भोजन की व्यवस्था की जा रही है, हर व्यक्ति को भोजन पहुंचाया जा रहा है. हमारा प्रयास है कि ये बेजुबान जानवर भी भूखे न रहें.


Post A Comment: