रिपोर्ट: सोमनाथ सोनकर
                बस्ती
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र  मलिन बस्तियों में संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के नरहरिया व राजा मैदान क्षेत्र में पहुंची। मोबाइल मेडिकल यूनिट स्टॉफ ने लोगों का स्वॉब सैम्पल लिया। जांच के लिए इसे आईसीएमआर लैब गोरखपुर भेजा जा रहा है।
एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि नरहरिया में 26 तथा राजा मैदान में 29 लोगों की सैम्पलिंग की गई। शासन की ओर मिले निर्देश के क्रम में मलिन बस्तियों के लोगों का स्वॉब सैम्पल लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य इस बात का पता लगाना है कि मलिन व घनी आबादी वाली बस्तियों में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है। अगर केस पॉजिटिव मिलते हैं तो फिर उसी के अनुसार एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो मोबाइल मेडिकल यूनिट को लगाया गया था। यूनिट वैन में सैम्पल कलेक्शन से लेकर रखने तक की व्यवस्था होती है। प्रशिक्षित स्टॉफ सैम्पल कलेक्शन के लिए उस पर मौजूद रहता है। जिला समन्वयक आरपी श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ प्रतीक, डॉ. चंद्रधर शुक्ला, डॉ. ऋषिकांत सहित मेडिकल टीम के एलटी, फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स व पॉयलट ने सैम्पलिंग में सहयोग प्रदान किया।
Share To:

Post A Comment: