उत्तर प्रदेश प्रशासन की चिंता उस समय बढ़ गई जब गुजरात के राजकोट से बुधवार को उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार 68 कामगार बीमार मिलें। इन सब बीमार लोगों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। जबकि, बाकी को क्वारैंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। अब सभी की सैंपलिंग की जाएगी।
एडिशनल सीएमओ डॉक्टर केडी प्रसाद ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि सुबह करीब आठ बजे 32 जिलों के 1296 श्रमिक बलिया में ट्रेन से उतरे। यह कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए बलिया पहुंची थी। जिनकी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 68 मजदूरों का तापमान 100 डिग्री फॉरेनहाइट से अधिक था।


Post A Comment: