नई दिल्ली। गृह मन्त्रालय ने जानकारी दी कि एनपीआर अपटेड के लिए किसी को भी कोई दस्तावेज या बायोमेट्रिक देने की जरूरत नहीं है। पश्चिम बंगाल में ऐसे सवाल उठाए जा रहे थे, जिसपर प्रक्रिया देते हुए गृह मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई और साफ किया गया है कि NPR के लिए किसी दस्तावेज या फिर बायोमेट्रिक की मांग नहीं की जाएगी।
वहीं कहा गया कि NPR से संबंधित अलग-अलग सवालों वाले फॉर्म को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं ये भी कहा गया कि इस फॉर्म के साथ या फिर सवालों में कोई भी कागजात देने के लिए नहीं कहा जाएगा और न ही किसी से उसकी बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी।


Post A Comment: