सन्तकबीरनगर :- (समीप श्रीवास्तव) जनपद के नाथनगर ब्लाक में स्थित एस एन डी ग्रुप एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर एस एन डी ग्रुप के सूरज दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश के लिए उसका संविधान महत्वपूर्ण होता है हम सौभाग्यशाली हैं जो भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में जन्म लिए ।हमारा संविधान विश्व में सबसे लंबा लिखित संविधान है हमें अपने संविधान पर और गणतंत्र दिवस पर गर्व होना चाहिए।
भारतीय संविधान सभा की ओर से 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान पारित हुआ और 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ भारत का संविधान किसी भी गणतंत्र देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।
तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर सूरज दुबे ने ध्वजारोहण किया और झंडे को सलामी दी साथी इस अध्ययन केंद्र के समस्त कर्मचारी छात्र-छात्राएं ने राष्ट्रगान गाया और अंत में मिष्ठान वितरण हुआ।
Share To:

Post A Comment: