सोमनाथ सोनकर
बस्ती
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश में, आज दिनांक 22/02/ 2020 को करवल कॉलोनी में संयुक्त रूप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान करीब 10 कुंतल लहन नष्ट किया गया ।तथा ईट मिट्टी से बने भट्ठियों को तोड़कर नष्ट किया गया ।एक प्लास्टिक के जरकिन में तकरीबन 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग की तरफ से आबकारी निरीक्षक गिरिजेश कुमार, बसंत प्रसाद, मनोज कुमार तिवारी एवं प्रधान आबकारी सिपाही जय प्रकाश तिवारी आबकारी सिपाही सदानंद आबकारी सिपाही राम रतन लाल एवं आबकारी सिपाही बृजनाथ यादव थाना मुंडेरवा की तरफ से एस आई श्याम मोहन त्रिपाठी कांस्टेबल रामजीत यादव कांस्टेबल अजीत कुमार आदि शामिल रहे।

Post A Comment: