सोमनाथ सोनकर
 बस्ती
डीएम आशुतोष निरंजन ने गिदही स्थित बिजली विभाग की कार्याशाला का शनिवार दोपहर औचक निरीक्षण किया। मौके पर अनुपस्थित रहे सहायक अभियंता राम सुधा व अवर अभियंता राम सूबेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों का वेतन तात्कालिक प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया। वर्कशाप की अव्यवस्था से नाराज डीएम ने अधिशासी अभियंता अंबरीश कुमार श्रीवास्तव को संबंधित से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।
डीएम आशुतोष निरंजन, मुख्य अभियंता आलोक रंजन सिंह व अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार अचानक वर्कशाप पर जा पहुंचे। पूछने पर मालूम हुआ कि वर्कशाप के सहायक अभियंता व अवर अभियंता मौजूद नहीं हैं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। उन्होंने वर्कशाप में एक और अवर अभियंता की तैनाती किए जाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
परिसर में इधर-उधर स्क्रैप बिखरा पड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई तथा निर्देशित किया कि 15 दिनों में इसका निस्तारण कराकर यहां की सफाई व्यवस्था को ठीक कराएं। अधिशासी अभियंता को सख्त लहजे में हिदायत दी कि तेल की चोरी का खेल किसी भी तरह से न होने पाए। वे इस पर कड़ी नजर रखें। ट्रांसफार्मरों के रिपेयरिंग के काम में तेजी लाई जाए। इसके लिए मरम्मत का काम दो शिफ्टों में कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत मिल रही हो, वहां पर ज्यादा क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू करें
Share To:

Post A Comment: