सोमनाथ सोनकर
 हिन्द न्यूज़ टाइम्स
घरेलू गैस का कर रहे थे व्यवसायिक इस्तेमाल धरे गये
बस्ती। रमन मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में रवि कुमार सिंह, अजय वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, रामशंकर, सत्येन्द्र प्रसाद एवं रामप्रसाद पूर्ति निरीक्षक एवं नवीन कुमार पूर्ति लिपिक की संयुक्त टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर घरेलू एल0पी0जी0 सिलेण्डरों के दुरूपयोग को रोकने के लिए जगह जगह छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान कोतवाली के बगल स्थित यादव मिष्ठान भण्डार सुरेशचन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव निवासी खवासबारी थाना-पुरानी बस्ती की दुकान पर कुल-4 भरे एवं 01 खाली घरेलू गैस सिलेण्डर एवं 05 किग्रा0 का एक खाली गैस सिलेण्डर बरामद किया गया, इस प्रकार कुल-06 गैस सिलेण्डर (04 भरे व 02 खाली) पाया गया। घरेलू गैस सिलेण्डर के सम्बन्ध में पूछे जाने पर सुरेशचन्द्र यादव द्वारा बताया गया कि उनके पास कोई कामर्शियल गैस कनेक्शन नही है, उपरोक्त गैस सिलेण्डरो का प्रयोग मिष्ठान एवं अन्य सामग्री बनाने में किया जाता है। सुरेशचन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 किग्रा0) का अवैध रूप से होटल पर मिष्ठान/चाय बनाये जाने में प्रयोग करते हुए पाया गया, जिसे अभिरक्षा में लेकर मौके पर फर्द तैयार कर मॉ गौरी एच0पी0 ग्रामीण वितरक के बस्ती स्थित प्वाइन्ट पर प्रबन्धक विनोद श्रीवास्तव को इस निर्देश के साथ सुपुर्दगी में दिया गया है कि जिलाधिकारी/सक्षम अधिकारी तथा न्यायालय के आदेशो तक अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित
रखेगे एवं मांगे जाने पर उसे यथावत प्रस्तुत करेगे। जांच में पाये गये कोतवाली के बगल स्थित यादव मिष्ठान भण्डार के स्वामी सुरेशचन्द्र यादव पुत्र स्व0 रामदेव यादव निवासी खवासबारी, थाना पुरानी बस्ती, जनपद-बस्ती द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डरो का प्रयोग व्यवसायिक कार्य हेतु किया जाना द्रवीक
Share To:

Post A Comment: