हर जगह ये अटकलें लगाई जा रही है लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा। लेकिन केंद्र ने मंगलवार को इस पर आधिकारिक बयान दिया है और कहा कि लॉकडाउन का विस्तार करने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के साथ ये जानकारी भी दी गई कि अब तक कोरोना के 1 लाख टेस्ट हो चुके हैं और 4421 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा, "पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 354 नए मामलों और पिछले 24 घंटों में आठ मौतों के साथ, देश में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,421 हो गई है।"
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, "भारत में अब तक कोविड -19 के कुल 4,421 मामले दर्ज किए गए थे, क्योंकि कल से अब तक 354 नए मामले सामने आए हैं।


Post A Comment: