रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
           बस्ती
बस्तीः प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा ने कुदरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। एल-1 श्रेणी के इस अस्पताल में कुल 30 बेड हैं। मरीजों के इलाज के लिए भी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमें तैयार की गई हैं। डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रहने के लिए अलग से स्टाफ रूम में व्यवस्था की गई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर फैज वारिस ने बताया कि हॉस्पिटल के अलावा एकता मैरिज हाल में कोरेनटाइन में रखे जाने वाले व्यक्तियों के लिए व्यवस्था बनाई गई है। यहां पर 7 कमरे हैं, जिसके साथ बाथरूम अटैच है। इसके अलावा हाल भी है जिसमें संख्या बढ़ने पर मरीजों को रखा जा सकेगा। उन्होने बताया कि सीएचसी में आक्सीजन की भी व्यवस्था है।
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया है कि सीएचसी में पर्याप्त सफाई की व्यवस्था रखें, आने जाने वाले सभी लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग करे। सभी लोग मास्क लगाकर रहे और मरीज को इलाज करते समय पूरी सुरक्षा किट में रहे। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि इस हॉस्पिटल में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्टाफ की तैनाती कर दी गई है तथा सभी स्टाफ के लोग यही कैंपस में रहते हैं। इन्हें पूरे सुरक्षा मानक के अनुसार किट भी उपलब्ध कराया गया हैं।
Share To:

Post A Comment: