रिपोर्ट : ,सोमनाथ सोनकर
कलवारी, बस्तीः थाना क्षेत्र के गंगऊपुर पेट्रोल पंप के सामने डीजल लेने के लिए आये बाइक सवार सुअरहा गाव निवासी पैंतिस वर्षीय गजेंद्र और उनके पिता 60 वर्षीय रामबृक्ष एस डी एम सुखबीर सिंह के काफिले भिड़ गये।कि आनन फानन में घायलों को प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला अस्पताल भेजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसडीएम की गाड़ी एक सप्ताह के लिये भ्रमण पर आये श्रम सचिव सुरेश चन्द्रा के काफिले में शामिल थी। यहां यह बताना जरूरी है कि जब भी किसी आला अफसर मंत्री या नेता का काफिला गुजरता है तो इसमे शामिल वाहनों की स्पीड जरूरत से ज्यादा होती है।
हूटर बजाती दर्जन भर गाड़ियां अचानक सामने आने पर हर कोई हड़बड़ा जाता है, जिसे नही देखना वह भी देखने लगता है। काफिले में शामिल चाहन चालकों की आदत में शुमार होता है कि वे अपनी स्पीड कम करने में अपनी तौहीन समझते हैं। यही कारण है कि काफिले का अपना एक खौफ कायम है। लोग खुद ही अपनी सुरक्षा करते हुये बगल हो जाते हैं। जिसे रोड छोड़ने में वक्त लगता है सुरक्षाकर्मी तुरन्त गाड़ी से उतरकर उसे अपने अंदाज में समझाना शुरू कर देते हैं। इसी तरह एक बार कलेक्ट्रेट के गेट से एक पत्रकार अपनी बाइक लेकर घुस रहे थे, इतने में काफी तेज गति से एसडीएम सदर की गाड़ी सामने आ गयी, गाड़ी टच होत होते रह गयी। लेकिन वहां मौजूद कई पत्रकार कलेक्ट्रेट परिसर में वाहन की ये गति देख अवाक रह गये।


Post A Comment: