उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के विकासखण्ड गौर अंतर्गत बभनान कस्बे में स्थित रामकुमार विक्रम सिंह इंटर कॉलेज बभनान बस्ती में गठित शिक्षक अभिभावक संघ द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बच्चों से घर पर रहने की अपील की है. यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डीके सिंह (DK singh) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में लोग परेशान हैं.आपको बता दें कि लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को शासन और प्रशासन की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं प्रधानमंत्री के द्वारा लोगों से बार-बार लॉक डाउन का पालन करने की अपील की जा रही है,और श्रमिक लोगो को देश विदेश से भी अपने अपने घर पहुँचाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:- कोरोना पर WHO की दुनिया को सबसे बड़ी चेतावनी, वैक्सीन पर कही ऐसी बात
ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम लोग अपने आसपास के लोगों को अपने तरीके से जागरूक करें. उन्होंने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से अपने घर में रहने की अपील की है, और उन्होंने कहा है कि घर पर ही रह कर बच्चे अपने पठन-पाठन का कार्य किताबों से ऑनलाइन इंटरनेट से पढ़ें, और कोई  असुविधा हों तो वो आपने टीचर से सहायता ले सकते हैं और वो अपने पाठन कार्य को आगे बढ़ाते सकें।
रिपोर्ट : सोमनाथ सोनकर
                  बस्ती
Share To:

Post A Comment: