डूडा: बस्ती :दीनदयाल अंतोदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत गठित शहरी क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह द्वारा मास्क पी:पी:ई किट तैयार कर कोरोनॉ योद्धाओं को उपलब्ध कराया जा रहा है! आज दिनांक 14-5-20 को कलेक्ट्रेट बस्ती में उपस्थित होकर परियोजना डूडा चंद्रभान के द्वारा जिलाधिकारी, आशुतोष निरंजन व अपर जिलाधिकारी रमेश कुमार को 500 पीस मास्क उपलब्ध कराया गया
जिससे क्रोनायोद्धा सुरक्षात्मक रूप से कार्य कर सकें,परियोजना अधिकारी द्वारा संवाददाता को बताया गया कि शहरी क्षेत्र मे मिशन निदेशक लखनऊ से नामित संस्था के पैरा वर्करों द्वारा100 से अधिक समूहों का गठन कर कई तरह के रोजगार हेतु प्रेरित किया जा रहा है!
नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह, कल्याणी शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मास्क, पी पी ई किट सैनिटाइजर, आदि सामग्री तैयार कर शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से बिक्री कर अपना जीवन यापन कर रही है!
इनके द्वारा तैयार किए गए मास्क की कीमत 15रुपया प्रति पीस है! समूहों द्वारा तैयार सामग्री का विक्रय मेडिकल कॉलेज जिला, चिकित्सालय मेडिकल की दुकानों आदि पर किया जा रहा है!
इस मौके पर प्रबंधक अरुण त्रिपाठी राधेश्याम शुक्ल आदि उपस्थित रहे
रिपोर्ट:- सोमनाथ सोनकर
बस्ती


Post A Comment: