नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक सोमवार को आरंभ हो गई, जिसमें कोविड-19 के हालात और लॉकडाउन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की संभावना है। कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पांचवीं बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि बैठक में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने और कोविड-19 के 'रेड जोन' को 'ऑरेंज जोन' या 'ग्रीन जोन' में तब्दील करने की कोशिशें बढ़ाने पर बल दिया जाएगा।
Prime Minister Narendra Modi's 5th video conference meeting with Chief Ministers underway. Home Minister Amit Shah, Defence Minister Rajnath Singh and Finance Minister Nirmala Sitharaman also present. #COVID19
114 people are talking about this
प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्रियों के साथ पिछली बार 27 अप्रैल को बातचीत किये जाने के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है, जो 28,000 के आंकड़े से बढ़ कर करीब 63,000 पर पहुंच गई है। बैठक के कुछ दिनों बाद केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि और दो हफ्तों के लिये 17 मई तक बढ़ा दी थी। हालांकि, आर्थिक गतिविधियों और लोगों की आवाजाही में कुछ छूट दी गई थी। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 25 मार्च से लागू है।



Post A Comment: