सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्‍ती में लॉकडाउन तोड़ने वालों पर कार्रवाई का दौर जारी है। अब तक दो सौ से अधिक मुकदमें कोरोना अपराधियों के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं। बावजूद इसके बेवजह घर से निकलने वालों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है।
पुरानी बस्ती क्षेत्र के बरदहिया चौराहे पर चाय की दुकान खुली मिली। ग्राहकों के लिए चाय बनाते देख एसआई रामवशिष्ठ ने दुकान बंद कराने के साथ ही दुकानदार इसी थाने के करही निवासी राजेन्द्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, महामारी अधिनियम व आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी निवासी दुकानदार अजय कुमार चौधरी पर बगैर मास्क लगाए दुकान खोलकर सामान बेचते मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
वाल्टरगंज पुलिस ने पिपराजप्ती चौराहे के पास लॉकडाउन व धारा 144 का उल्लंघन कर निकलने वाले चार लोगों पर कार्रवाई की है। एसआई जितेन्द्र सिंह की तहरीर पर पिपराजप्ती निवासी रामकुमार, सागर, राजन कुमार और रामपियारे के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 व आपदा प्रबन्ध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Share To:

Post A Comment: