संतकबीर नगर:- (समीप श्रीवास्तव) जहां एक और पूरे देश में हर्षोल्लास के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है वही जनपद में एक विभाग ऐसा भी है जिसने इतने खास दिन पर साफ सफाई कराने की जहमत भी नहीं उठाई ।
मामला जिला खाद्य विपणन विभाग का है जहां पर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम था ।
कार्यक्रम में विभाग के जिम्मेदार उपस्थित थे पर किसी की नजर गंदगी पर नहीं गई।
जहाँ एक ओर केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैला रही है वही कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो सरकार की इस मंशा पर पलीता लगा रहे हैं इनकी कार्यशैली पता चलता है की स्वच्छता अभियान को ये गंभीरता से नहीं लेते हैं फिलहाल जो भी हो ध्वजारोहण का कार्यक्रम सकुशल इस विभाग ने संपन्न किया इस अवसर पर रामानंद जायसवाल अखिलेश कुमार सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


Post A Comment: