सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित होंगे बस्ती महोत्सव के मुख्य अतिथि,करेंगे उद्घाटन
बस्ती-बस्ती महोत्सव की सफलता और इसे यादगार बनाने के लिये जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन जमीनी धरातल पर प्रयास कर रहे है। बस्ती महोत्सव की
तैयारियों की जानकारी देने के उद्देष्य से जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने पत्रकारो से वार्ता किया। जिलाधिकारी ने बताया कि बस्ती महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के द्वारा किया जायेगा। प्रेसवार्ता के दौरासन मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/ उपजिलाधिकारी हरैया प्रेम प्रकाश मीणा, सहायक सूचना निदेशक प्रभाकर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
पत्रकारो से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बस्ती महोत्सव की तैयारियां जोरो पर चल रही है। महोत्सव में लगने वाली दुकानों का बुनियादी ढांचा पूरा हो गया है। बस्ती महोत्सव के बारे में
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चर्चा कर रहे है और इससे लोग जुड़ाव महसूस कर रहे है। जिलाधिकारी ने बताया कि टैलेन्ट हंट में अपनी प्रतिभा बिखरने के लिए स्थानीय कलाकारो को जो मौका दिया जाना था उसकी तिथि को 26 जनवरी की रात 11.59 तक बढ़ा दी जा रही है। टैलेन्ट हंट में अब तक लगभग दो सौ लोगो से ज्यादा लोग अपना वीडियो अपलोड कर चुके है। जिलाधिकारी ने बताया कि टैलेन्ट हंट में विजेता को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि टैलेन्ट हंट प्रतियोगिता में सीगिंग और डांसिग में 12 से 18 आयु वर्ग के सोलो विजेता को 25 हजार, 19 से 30 आयु वर्ग के विजेता को 30 हजार और 30 से ऊपर आयु वर्ग के विजेता को 50 हजार पुरस्कार, सीगिंग डूयेट में मिक्स आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागियो को एक लाख पुरस्कार, प्ले और

Post A Comment: