दिल्ली में ऐसी बेदर्द सरकार बैठी है जिसे दिल्ली वालों की जिंदगी की परवाह नहीं है-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं बल्कि फैसले लेने वाली सरकार चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक मोदी ने कहा कि जो विकास को रोके नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चले। मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस और केजरीवाल पर निशाना साधा। दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।द्वारका के डीडीए ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, दिल्ली का ये चुनाव, इस दशक का पहला चुनाव है। इस दशक में भारत की प्रगति उसके आज लिए गए फैसलों पर निर्भर करेगी। आज एक तरफ इन फैसलों को लेने वाला पक्ष है और दूसरी तरफ इन फैसलों के खिलाफ खड़ा विपक्ष है। दिल्ली और देश के हित में इस बार एकजुट, एक स्वर, पूरी ताकत के साथ हमें खड़े होना है। दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए। दिल्ली को रोड़े अटकाने वाली और नफरत फैलाने वाली राजनीति से मुक्ति चाहिए।
आयुष्मान योजना को लेकर मोदी ने कहा, केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू करने से दिल्ली सरकार ने मना कर दिया है। दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है, जो उन्हें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता? दिल्ली में ऐसी बेदर्द सरकार बैठी है जिसे दिल्ली वालों की जिंदगी की परवाह नहीं है। दिल्ली के बेघर लोगों का क्या अपराध है कि उन्हें पीएम आवास योजना के तहत
Share To:

Post A Comment: