सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम जेसीबी से उजाड़े गए अवैध निर्माण मंडी समिति से अतिक्रमण हटवाते अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र साथ में उपनिदेशक मंडी तथा सचिव राजितराम वर्मा साऊंघाट पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एनएच 28 हाईवे पर स्थित नवीन मंडी के सामने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र एसडीएम सदर  श्री प्रकाश शुक्ला तहसीलदार पवन जायसवाल उपनिदेशक मंडी मृत्युंजय राम के नेतृत्व मे प्रशासनिक टीम पहुंची इस दौरान जेसीबी से दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाया गया प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर दुकानदारों में हलचल मच गई दुकान के सामने टीन के धाजन एवं अन्य अतिक्रमण को जेसीबी ने ध्वस्त करना शुरू कर दिया एक तरफ अतिक्रमण हटवाया जा रहा था तो दूसरी ओर दुकानदार अपने टीन खोलना खुद शुरू कर दिए दुकानदार अपने सामान को सुरक्षित करने में जुट गए मंडी सचिव राजित राम वर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही अतिक्रमण हटाने की घोषणा कराई गई थी इस दौरान मंडी पूरी तरह से बंद कर दी गई एडीएम ने हिदायत दी कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा उपनिदेशक मंडी ने बताया कि मंडी में 49 खाद्यान्न फल और सब्जी की 60 दुकानें आवंटित की गई है इसके अलावा यदि कोई भी दुकान हैं तो वह अवैध मानी जाएंगी एडीएम ने कहा कि शनिवार को मंडी में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नही दिखना चाहिए उप निरीक्षक संजय राय मनीष जायसवाल विशंभर करम चंद्र उमेश आलोक मौजूद रहे
Share To:

Post A Comment: