सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती: एक ही परिवार के कुपोषण से तीन बच्चों की मौत का मामला, डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच के लिए टीम की गठित
बस्ती: एक ही परिवार के कुपोषण से तीन बच्चों की मौत का मामला, डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच के लिए टीम की गठित
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ओझागंज में एक परिवार के 3 बच्चों ने कुपोषण के कारण कथित तौर पर अपना जीवन खो दिया है| कुपोषण के कारण तीन बच्चों की मौत का मामले में डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच के लिए टीम की गठित| डीएम ने कहा कि परिवार को सरकारी योजनाओं और चिकित्सा उपचार का लाभ प्राप्त हो रहा है| परिवार के बच्चों में से एक की मानसिक स्थिति ठीक नही है, जो कुपोषण से पीड़ित नहीं है ".
डीएम ने कहा कि, 11 वर्ष पहले एक बच्चे की एक महीने की अलप आयु में हुई थी मौत। 6 वर्ष पहले दूसरे बच्चे की एक वर्ष की अल्प आयु में हुई मौत| 4 वर्ष पहले पत्नी की लीवर कैंसर से हुई मौत| जीवित 4 वर्षीय बच्ची मानसिक रूप से पीड़ित है|
डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि, मई और दिसंबर 2019 में जांच टीम गई थी घर| जिला अस्पताल के नूट्रिशनिस्ट सेंटर रेफर किया गया था|इन्होंनेअपने बच्चे लो नूट्रिशनिस्ट सेंटर ले जाने से मना कर दिया था| इनके आर्थिक स्थिति की भी जांच की गई| इनके पास पक्का मकान, पक्का शौचालय है|गैस कनेक्शन, बिनली का कनेक्शन है| राशन कार्ड है जिसपर नियमित उठान हो रही|
आशुतोष निरंजन ने कहा कि,हरीश चंद्र का वजन 75 किलो है| जांच रिपोर्ट के आधार पर ये मामला कुपोषण अथवा सरकारी योजनाओं के अभाव में नहीं लगता|


Post A Comment: