अमित श्रीवास्तव
 संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती
अपने जमाने के बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। इस बॉलीवुड स्टार को रविवार को उस समय अचानक दिल्ली स्थिति एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जब उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
खबरों के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
इस दौरान उनके साथ पत्नी नीतू सिंह, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी मौजूद थे।
ऋषि कपूर ने इस संबंध में बताया कि मुझे इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परेशानी की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शायद प्रदूषण के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है। अब बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। फिल्मों की बात की जाए तो ऋषि कपूर अब अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिन्दी रीमेक में दिखाई देंगे
Share To:

Post A Comment: