अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस चलने का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से केस आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. वहीं नागरिकता कानून को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि यह कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं. वहीं जीडीपी के लिहाज से शुक्रवार शाम को राहत की खबर आई. भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 4.7 फीसदी हो गई.
इससे पहले दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक विकास दर 4.5 फीसदी दर्ज की गई थी. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वृद्धि दर पिछली तिमाही से बढ़कर 4.7 फीसदी हो


Post A Comment: