सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती ; चोरी की 19 बैट्री के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
बस्ती । पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विकास यादव ने मुखबिर की सूचना पर जॉन डियर ट्रैक्टर एजेंसी बस्ती के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त आसाराम पुत्र झिन्नू यादव निवासी ग्राम भाउपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती तथा भगवान प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व० कन्हैया लाल निवासी ग्राम नकटीदेई ,थाना कप्तानगंज ,जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की 19 बैटरी तथा 4800 रुपया नकद बरामद किया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी रूपेश श्रीवास्तव पुत्र हनुमान प्रसाद ने अपने सोलर लाइट की बैटरी चोरी होने के संबंध में वाल्टरगंज थाने में विगत दिनों मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा इन चोरों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्त आसाराम ने बताया कि वह काफी दिनों से बस्ती व आसपास के जनपदों में जाकर गांवों में घूम-घूम कर चोरियां करता था। दिन में बाजारों, कस्बों, गांवों में घूम-घूम कर ऐसे घरों एवं स्थानों को चिन्हित करता था जो सूनसान जगह पर हो तथा रात मे खा- पीकर किसी सूनसान खेत या बाग में छुप जाता था,एवं मध्य रात में ऐसे घरो वा स्थानों जहां कोई नहीं रहता था उन्हें चिन्हित कर उन्हीं के घरों स्थानों में चोरी करता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि चोरी की सभी बैटरियों को मैं भगवान प्रसाद गुप्ता जो कि कप्तानगंज बाजार में कबाड़ी का काम करता है उसको बेच देता था।


Post A Comment: