सपना आज एक नाम नहीं एक ब्रांड बन चुका है| हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने ऐसी पहचान बना ली है जिसको खत्म करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है| सपना चौधरी को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है| सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या अब करोड़ों में पहुंच गई है|
सपना चौधरी के भारत में ही नहीं बल्कि भारत से बाहर विदेशों में भी बहुत सारे चाहने वाले हैं| लेकिन बहुत दिनों से उनके फैन के मन में एक ही सवाल चल रहा था कि आखिरकार कब सपना चौधरी शादी करेंगी| बिग बॉस से फेमस हुई इस हरियाणवी कलाकारा ने अब अपने फैन के सब सवालों का जवाब दे दिया है|
सपना चौधरी हरियाणा के ही मशहूर सिंगर वीर साहू के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं| सपना चौधरी का होने वाला पति वीर साहू भी हरियाणवी गानों में काम कर चुका है| हालांकि अब तक इस गायक ने सपना के साथ एक भी गाना सूट नहीं किया है| माना जा रहा है कि सपना इसी साल वीर साहू के साथ शादी के बंधन में बंध जाएगी|
Share To:

Post A Comment: