सबके स्वागत के लिए मोदी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डोनाल्ड ट्रंप भारत आकर जिस होटल में रुकेंगे, उसके एक दिन का किराया जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
इस होटल में रुकेंगे डोनाल्ड ट्रंप
दो दिनी दौरे पर भारत आ रहे डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद में उतरेंगे। इसके बाद वो यहां से दिल्ली आएंगे। दिल्ली में वो अपनी पत्नी के साथ फाइव स्टार होटल आईटीसी मौर्या में रुकेंगे। उनके आने की वजह से इस होटल को किले में बदल दिया गया है। उनसे पहले बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्‍लू बुश (जूनियर) जब भारत आए थे तो इसी होटल में रुके थे।
जानें कितना है एक रात का किराया

डोनाल्ड ट्रंप आईटीसी मौर्या के चाणक्य सुईट में रुकेंगे।
ये सुईट 4600 वर्ग फीट में फैला है। इसमें रुकने के लिए एक रात का किराया आठ लाख रुपए है। इस सुईट का इंटीरियर बेहद शानदार है। इस सुईट में जिम से लेकर हर एक चीज मौजूद है। इस होटल में डोनाल्ड ट्रंप को एक निजी शेफ भी मिलेगा जो उनके मन मुताबिक सारा खाना बनाएगा।
Dailyhunt
Share To:

Post A Comment: