अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
कोलकाता : कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में आगामी एक मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर सोमवार को संशय खत्म हो गया. कोलकाता पुलिस ने इस सभा की अनुमति दे दी है. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि कोलकाता पुलिस से शहीद मीनार मैदान में सभा करने की अनुमति मांगी गयी थी. कोलकाता पुलिस ने मौखिक रूप से सभा करने की अनुमति दे दी है. अब सभा शहीद मीनार में ही होगी और सभा की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.
वहीं, कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से कहा गया है कि किसी भी बड़े मैदान में सभा करने के लिए पुलिस ने जो गाइडलाइन जारी किया है, उन गाइडलाइन को मानकर सभा करने की अनुमति दी गयी है
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बना है. भाजपा पूरे देश में अभिनंदन यात्रा कर रही है. इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर कोलकाता में सभा का आयोजन किया गया था.
श्री घोष ने कहा कि राज्य की जनता नागरिकता कानून के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री का अभिनंदन करना चाहती है. प्रधानमंत्री से समय मांगी गयी थी, लेकिन अभी वह उपलब्ध नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री ने एक मार्च को कोलकाता में सभा में शामिल होने की अनुमति दे दी है. कोलकाता पुलिस ने भी मौखिक रूप से अनुमति दे दी है. 
Share To:

Post A Comment: