अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शनिवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे। यहां उन्होंने पांडेय इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों बस्ती में सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र वायरल हो रहे थे। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा इन्हीं मामलों को संज्ञान में लेकर बस्ती पहुंचे हैं। शर्मा ने लोगों से वायरल हो रहे प्रश्न पत्रों के अफवाहों से दूर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने शिगूफा बनाने का काम किया है।
सीएम ने लखनऊ स्थित मॉनिटरिंग सेंटर से निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा केंद्र मिलान भी कराया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए एक लाख 90 हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही 1 लाख 88 हजार कक्ष निरीक्षको की तैनाती की गई है। 94 हजार कक्षों में बोर्ड की परीक्षा हो रही है। जो माफिया इसे व्यवसाय बना रहे हैं उनके खिलाफ हमारी मुहिम है अभी तक प्रदेश में 141 नकल माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
जिले में नकल माफियाओं पर नकेल कसने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ विद्यालयों में नकल कराया जा रहा है।
इसी तरह का एक मामला क्षेत्र के राम प्यारे चौधरी इंटर कॉलेज रेहरवा में बुधवार को उस समय उजागर हुआ था, जब नकल की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने विद्यालय में छापेमारी की थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तहरीर पर नकल कराने के आरोप में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक सहित 38 छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सामूहिक नकल कराने के आरोप में कक्ष निरीक्षक विनोद कुमार व केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। Dailyhu


Post A Comment: