इटली में कोरोना संक्रमण कंट्रोल से बाहर होता नजर आ रहा है। यहां लगातार मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को ही एक दिन में रेकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत हो गई। अब यहां अब तक कुल 9200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरी दुनिया में कोरोना से 28,150 लोगों की मौत हो चुकी है।
इटली में बुजुर्गों की मौत सबसे ज्यादा हो रही है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार का दिन इटली के लिए अब तक भयंकर साबित हुआ। एक दिन में यहां 1000 के करीब लोग मारे गए और इससे यहां मरने वाले नया रेकॉर्ड बन गया। इटली में अब तक 86,498 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसमें से अब तक 10,950 सही हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि यहां इन्फेक्शन की दर पिछले दिनों 8% से घटकर 7.4% आ गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इटली में कोरोना वायरस का कहर आगे भी जारी रह सकता है। हालांकि कुछ दिनों में यह संक्रमण अपने चरम पर है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने इलाज कर रहे 4 और डॉक्टरों की मौत के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। जब बचाने वाले ही खुद को नहीं बचा पा रहे तो मरीजों का हाल क्या होगा। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने पिछले सप्ताह 3 अप्रैल तक की लॉकडाउन को जारी रखने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि जिस तरह के हालात हैं, उससे यह अवधि और लंबी हो सकती है।

Post A Comment: