सोमनाथ सोनकर
बस्ती
बस्ती। कोरोना-19 जैसे जानलेवा बीमारी से निपटने के लिये सदर  विधायक दयाराम चौधरी ने मंगलवार को विधायक निधि से मुख्य विकास अधिकारी को 10 लाख रूपये खर्च करने का पत्र सौंपा। विधायक ने सीडीओ से कहा कि इस धन से आवश्यक संसाधनों की तत्काल प्रभाव से खरीदारी कराकर लोगों की मदद की जाय।
कहा कि कोरोना वायरस जैसे खतरनाक वायरस से बचाव के लिये सरकार और अधिकारियों द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का लोग कड़ाई से पालन करें, यह लोगों के हित के लिये है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस दिशा में बहुत गंभीर है। लोगों के सहयोग, स्वच्छता से इस पर काबू पा लिया जायेगा।
10 लाख रूपये का सहयोग पत्र देते समय उनके साथ विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, जगदम्बा चौधरी आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment: