सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती = खाद्यान्न वितरण के लिए माह की 16 तारीख तक चालान जमा करना अनिवार्य है। इसके बाद चालान जमा करने वाले कोटेदारों पर जुर्माना लगाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। वे कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डोर स्टेप डिलिवरी करने वाले ठेकेदारों को खाद्यान्न के वाहन पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी भेजना होगा, ताकि गांव में भी खाद्यान्न की तौल कराई जा सके।
उन्होंने निर्देश दिया है कि चालान जमा करने के साथ ही पिछले माह प्राप्त खाद्यान्न वितरण का प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि वर्तमान समय में 9 ब्लॉकों में खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलिवरी यानी कि गांव में कोटेदार की दुकान तक आपूर्ति की जा रही है। 1 अप्रैल से जिले के सभी ब्लॉकों में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ठेकेदार अपने वाहन से खाद्यान्न डिलिवरी मैन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा चार मजदूर भी भेजेगा, जो गांव में पहुंचकर खाद्यान्न दुकान में रखवायेंगे।
उन्होंने बताया कि सभी 14 ब्लॉक में गोदाम पर विद्युत कनेक्शन हो गया है तथा तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा प्रयोग किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि पिछली गर्मियों में ई-पास मशीन की बैट्री अधिक गर्मी के कारण पिघल गई थी, जिसके कारण खाद्यान्न वितरण में दिक्कत हुई थी। उन्होंने अभी बताया कि बैट्री की क्षमता कम होने के कारण वह पर्ची निकालने में ज्यादा देर तक कार्य रहे

Post A Comment: