सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना द्वारा आज दिनांक:-04.03.2020 को पुलिस लाइन बस्ती प्रेक्षागृह में सैनिक सम्मेलन किया गया बाद सैनिक सम्मेलन अपराध गोष्ठी की गई । जिसमें आगामी होली त्यौहार,शान्ति एवं कानून व्यवस्था व पुलिस प्रबन्ध के सम्बन्ध में समीक्षा किया गया
पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्ष 2019/2020 मे अब-तक की गयी निरोधात्मक कार्यवाही समीक्षा की गयी, गुमशुदा बच्चो/अपहृत/अपहृता की बरामदगी करने, हत्या, लूट, नकबजनी, चोरी के अनावरण, जनता की शिकायतों के निस्तारण, अपराधों के रोकथाम व घटना का अनावरण कर शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये | समस्त थानों के एस०आर० केसेज के लम्बित विवेचनाओं/ वांछित अभियुक्तों की सूची तथा थानों के एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित अभियोगों की विवेचनाओं में कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तृत विवरण एंव उसमे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही आदि के सम्बन्ध में समीक्षा किया गय |
समस्त थानो के अपराधों की एवं इनके थाने स्तर पर की गयी निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गयी तथा घटित अपराधों में कमी लाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जिन अपराधो का अनावरण नही हुआ है उनका अतिशीघ्र अनावरण करने, मादक द्रव्यों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी, गैरजमानती वारन्टियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही, जनशिकायतो/प्रार्थना पत्रो के त्वरित निस्तारण, अभियोगो का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करना, माफिया के सम्बंध में कार्यवाही व साम्प्रदायिक अराजक तत्वो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करने का सख्त निर्देश दिया तथा उपस्थित थाना प्रभारीयों को भविष्य के लिये कठोर चेतावनी


Post A Comment: