अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
दिल्ली हिंसा के दौरान आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
सरेंडर करने से पहले उसने आज तक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इस इन्टरव्यू में उसने कहा है कि मुझे अपने देश के कानून पर विश्वास है। मैं बेकसूर हूं और हर किसी टेस्ट के लिए तैयार हूं।
ताहिर ने कहा कि मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने षड्यंत्र में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का नाम भी लिया है।
ताहिर ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और मैं बेकसूर साबित हो जाऊंगा। मैं खुद दंगा पीड़ित हूं। मुझे पुलिस ने रेस्क्यू किया है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे अपने परिवार के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है, मेरा उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वहां हिंसा की जो भी घटनाए हुई हैं वो मेरे वहां से जाने के बाद हुई है। मुझे और मेरे परिवार को 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने वहां से रेस्कूय किया था।
बता दें कि ताहिर के वकील मुकेश कालिया ने एडिश्नल चीफ मेट्रो पोलिटन मजिस्ट्रेट विशाल पाहुजा के समक्ष सरेंडर करने की याचिका डाली 
Share To:

Post A Comment: