अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स 
बस्ती 
कोरोना वायरस लगातार दिन-प्रतिदिन घातक होता जा रहा है। लोगों में कोरोना के कारण दहशत का माहौल है। दुनियाभर में इस घातक महामारी के कारण अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच अमेरिका में भी कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
शुक्रवार देर रात तक अमेरिका में कोरोना से पिछले 24 घंटों में 268 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 17224 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
Share To:

Post A Comment: