सोमनाथ सोनकर
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसपी हेमराज मीना के निर्देश के थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती सर्वेश राय थानाध्यक्ष की टीम व साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन बस्ती के पास से 2 अभियुक्त अतुल गुप्ता और सत्येन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया ।एसपी हेमराज मीना ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 2 लाख 48 हज़ार 600 रुपया , 5 ATM कार्ड विभिन्न बैंकों के, 4 पासबुक,1 चेक, 1 अदद चेकबुक ,2 अदद सिम , 1 लैपटाप, 1 मोबाईल मिला है।
एसपी ने बताया कि रामसहाय पुत्र स्व0 पाटन निवासी बढया राजा थाना रुधौली जनपद बस्ती ने तहरीर दिया था कि उनके मोबाईल नम्बर पर अविनाश तिव क व्यक्ति का फोन आया तथा फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया की मै बैंक से बोल रहा हूँ और आपके बेटे की बैंक में नौकरी लग रही है| जिसके लिए आपको कुछ पैसा जमा करना होगा ।
अविनाश तिवारी ने पंकज शर्मा नामक अधिकारी से बात कराया ,इनकी बात पर विश्वास करके मैने इनके द्वारा बताये गये खाता नम्बर में विभिन्न तिथियों में पैसा जमा किया| यह दोनो लोग अविनाश तिवारी व पंकज शर्मा के द्वारा लगातार मुझसे फोन पर बात करके मुझे विश्वास में लेकर लोन पर गाड़ी दिलाने एंव हमारे लड़की की शादी किसी नौकरी वाले लड़के से कराने के नाम पर हमें धीरे- धीरे ठगते रहे| इनके विश्वास में आकर कुल 19 लाख रुपये विभिन्न तिथियो में हमसे ले लिये| हमारे साथ इन लोगो ने धोखाधड़ी जालसाजी किया है| जिसको लेकर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती में धारा 406/420 मुकदमा दर्ज किया था।
वही पूछताछ में अभियुक्तो ने बताया कि हमारा एक गैंग है इनके द्वारा विभिन्न मोबाईल नम्बरो से जिसे यह फर्जी पते पर प्राप्त करते है| तथा अपने को बैंक अधिकारी एंव कम्पनी के अधिकारी बताकर विश्वास में लेकर इनसे पैसे प्राप्त करते है| इसे यह


Post A Comment: