अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
नई दिल्ली। ईरान में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच भारतीय सेना का विमान वहां फंसे भारतीयों को लेकर भारत लौट आया है। भारत ने वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान वहां था जो मंगलवार को हिंडन एयरबेस पहुंचा। विमान में विशेषज्ञ चिकित्सा दल भी गया था। इस विमान में 58 हज यात्री हैं जो ईरान के शहर तेहरान से लाए गए हैं। ईरान में करीब दो हजार भारतीय रह रहे हैं।
वायुसेना ने ट्वीट कर बताया था कि इस विमान ने हिंडन एयरबेस से सोमवार रात 8.30 बजे उड़ान भरी। विमान भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार सुबह हिंडन एयरबेस ही लौटेगा जहां क्वारंटीन (अलग स्थान) समेत अन्य चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की गई हैं।
पिछले दो हफ्तों के दौरान सी-17 ग्लोबमास्टर का यह दूसरा इस तरह का बचाव अभियान होगा। 27 फरवरी को भारतीय वायुसेना का यह विमान चीन के शहर वुहान से 76 भारतीयों और 36 विदेशियों को निकालकर आया था। यह विमान इस संकट से सामना करने के लिए चिकित्सा सामग्री लेकर चीन गया था। सी-17 ग्लोबमास्टर भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा सैन्य विमान है। यह हर मौसम में बड़े युद्धक उपकरणों, सैनिकों और मानवीय सहायता सामग्री को लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है।
तीन दिन पहले ही महान एयरलाइन का एक विमान ईरान से 300 भारतीयों के स्वैब सैंपल लेकर भारत आया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय शुरुआत में ईरान में रह रहे भारतीयों में कोरोना वायरस का टेस्ट करने के लिए प्रयोगशाला स्थापित करने पर विचार कर रहा था, लेकिन जरूरी साजो-सामान की वजहों से यह योजना टालनी पड़ी।
मालूम हो कि दुनियाभर के सौ देशों में 1.10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और 3,800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


Post A Comment: