अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
बस्ती शहर के मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल के पास बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वैभव दयाल सक्सेना (22) और अतुल विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में भाग लेकर दोनों लौट रहे थे। वे बाइक से वैभव के आवास रंजीत चौराहा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।


Post A Comment: