रिपोर्ट सोमनाथ सोनकर
कोरोना वायरस का आतंक: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बस्ती जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू
कोरोना वायरस का आतंक: कोरोना वायरस से बचाव के लिए बस्ती जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू
बस्ती: कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बस्ती जिले में धारा 144 लगाई गई| डीएम आषुतोष निरंजन ने जनपद में धारा 144 लगाने का दिया आदेश। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगाई गई धारा 144।लोगों को भीड़-भाड़ में न जाने के लिए लगाई गई धारा 144 | 16 मार्च से 31 मार्च तक जनपद में लागू रहेगी धारा 144|
हरियाणा और दिल्ली के बाद यूपी सरकार ने भी शुक्रवार को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया था कोरोना के मद्देनजर बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 22 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे|उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 11 मामले सामने आए, जिनमें से 10 का इलाज दिल्ली में चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि, पूरे प्रदेश के अंदर 75 जनपदों में हर जनपद में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार किए गए हैं। 24 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में भी आइसोलेशन वार्ड बना करके हम लोग प्रदेश में 1268 बेड के आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर चुके हैं।अब उत्तर प्रदेश हरियाणा और दिल्ली के बाद उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया।
देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार को 84 पहुंच गई। अब तक 10 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार ने कोरोना के कारण पद्म पुरस्कार समारोह को टाल दिया है। सरकार ने भारत में तेजी से


Post A Comment: