अमित श्रीवास्तव
संपादक
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कोरोना को महामारी किया है। साथ ही 22 मार्च तक के लिए स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही हो रही सभी परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। सभी जिलों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं।
सरकार ने बुलाई थी सभी विभागों के प्रमुख सचिवों की बैठक
ज्ञात हाेकि चीन से फैले कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। जिसको लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी विभागों के प्रमुख सचिवों की बैठक बुलाई है।


Post A Comment: