सनी देओल ( Sunny Deol ) की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की एक बड़ी संख्या है। उनकी एक्शन और देशभक्ति फिल्मों का बहुत क्रेज रहा है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल पिछले साल ही राजनीति में आए हैं। सनी देओल ने गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था और यहां से उन्हें जीत मिली है। वो गुरदासपुर ( Gurdaspur) से सांसद हैं। सनी अब राजनीति के साथ-साथ फिल्मों में भी काम करेंगे। सनी एक एक्शन फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगे। सनी दक्षिण फिल्मों के मशूहर निर्देशक हनु राघवपुडी ( Hanu Raghavapudi ) की थ्रिलर फिल्म में नजर ( Sunny Deol Action Film ) आएंगे। इस फिल्म को लेकर सनी काफी उत्सुक हैं। सनी देओल ने अपनी नई फिल्म के बारे में कहा है कि, यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है।
फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी सनी देओल के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि , 'यह मेरे लिए सपने के साकार होने जैसा है। इस फिल्म में उच्च स्तर का एक्शन सीक्वेंस होगा। आज भी हिंदी फिल्म जगत में सनी देओल से बड़ा कोई दूसरा एक्शन स्टार नहीं है।' सनी देओल की एक्शन फिल्म को अनुज शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अनुज पहले ही सनी के साथ फिल्म 'अपने' और 'सिंह साहब द ग्रेट' में काम कर चुके हैं। साल 2019 में सनी देओल ने बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का निर्देशन किया था। ये फिल्म चली नहीं।
सनी की आखिरी रिलीज फिल्म ब्लैंक है। इससे पहले वो साल 2018 में फिल्म भैय्या जी सुपरहिट में नजर आए थे। गदर एक प्रेम कथा, अपने, घातक, घायल, जिद्दी, डर, बेताब, दामिनी, हीरो और यमला पगला दीवाना जैसी हिट फिल्में उन्होंने दी हैं। सनी भले ही राजनीति में आ गए हैं लेकिन उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर भी देखना


Post A Comment: