अमित श्रीवास्तव
हिन्द न्यूज़ टाइम्स
बस्ती
नई दिल्ली। ईरान में कोरोना वायरस से 10,075 लोग संक्रमित हैं. इसकी वजह से इस देश में अब तक 429 लोगों की मौत हो चुकी है। इस देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित इलाका कोम शहर है। इस बीच ईरान की एक तस्वीर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सैटेलाइट की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईरान में लाशों को दफनाने के लिए विशाल मैदान में बड़े गड्ढे खोदे गए हैं।
सैटेलाइट से ली गई कब्र की तस्वीरें
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक पिछले महीने कोरोना वायरस का पहला मामला आते ही ईरान ने लाशों को दफनाने के लिए गड्ढे खोदे। ये गड्ढे करीब दो फुटबॉल मैदान के बराबर हैं।


Post A Comment: